Saturday, 12 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20: एक ही घर, लेकिन कहानी अलग... कोई बना ‘हीरो नंबर 1’, कोई साइड रोल में अटका, कुछ कैमरे से ही गायब

INT News12 September 2026 at 08:56 am

Bigg Boss 20: पांच एपिसोड, अगर प्रीमियर को मिला लें तो 6 और बिग बॉस का घर पहले ही ऐसा रणक्षेत्र बन चुका है, जहां हर कोई अपने-अपने हथियार लेकर उतरा है. कोई सामने वाले की पोल खोल रहा है, तो कोई पुराने हिसाब-किताब चुकता कर रहा है, कोई कैमरों के सामने ही अपने रिश्तों की नई स्क्रिप्ट लिख रहा है. मतलब घर में लड़ाई का तड़का, दोस्ती में दरार और रोमांस की हल्की-सी चाशनी, एक साथ पक रहा है.

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में किसने लूटी लाइमलाइट, कौन रहा कैमरे से गायब?

एक्स पर एक यूजर ने बिग बॉस के एपिसोड 6 (ग्रैंड प्रीमियर को मिलाकर) का रिव्यू शेयर किया है. यूजर ने शो को 3.5 स्टार दिए और कंटेस्टेंट्स को उनकी स्क्रीन प्रेजेंस के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांटा. रिव्यू में कुछ नामों को ‘मेन कैरेक्टर्स’, कुछ को ‘साइड कैरेक्टर्स’, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स को लगभग ‘गायब’ बताया गया.

मैन कैरेक्टर (कैमरा इन्हीं पर मेहरबान रहा)

कनिका मान- स्क्रीन पर मौजूदगी दमदार रही.

यंग डीएसए- आज के ड्रामे में बड़ा नाम.

काजी तौकीर- अतरंगी हरकतों से लाइमलाइट में रहे

आम्रपाली दुबे- पॉइंट ऑफ व्यू में दिखाया दम

माही विज- अपनी बात रखने का दम

अमन गांधी- छोटा पैकेट बड़ा धमाका बने

आसिफ खान- एपिसोड में दिखाया अपना रियल साइड

स्काउट- बिग बॉस को दे डाली धमकी

View on Instagram

साइड कैरेक्टर्स- कहानी में थे, लेकिन लाइमलाइट थोड़ी कम

गुल्लू

उदिति सिंह

लव गिल

ईशा रिखी

एक दम गायब- कैमरा जैसे इनसे नाराज रहा

मैरी कॉम

रीति तिवारी

अर्शिफा खान

रोहेद खान

View on Instagram

वीकेंड का वार में सलमान खान किसकी लगाएंगे क्लास

अब वीकेंड का वार में सलमान खान इस वीक किसकी क्लास लगाएंगे और किसी तारीफ करेंगे, ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन इस पूरे वीक जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. यंग की आम्रपाली दुबे, कनिका मान से लड़ाई हुई. वहीं ईशा रिखी ने बिना बादशाह का नाम लिए, चीटिंग और प्ले बॉय पर बात की. इधर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने भी अपनी बेबाक अंदाज दिखाई और सबसे जाकर भिड़ी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 5: बिग बॉस ने काटा घरवालों का 30% राशन, यंग ने मांगी माफी, अमन-आसिफ में छिड़ी जंग