national · उत्तर प्रदेश
TVK पर KMDK का हमला, बोले- AIADMK विधायकों को तोड़ने में जुटे विजय

Tamil Nadu Political News : तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. KMDK (कोंगुनाडु मक्कल देशिया काची) के नेता ईश्वरन ने अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि TVK दबाव में है और उसे अपने सहयोगी दलों का समर्थन खोने का डर सताने लगा है.
ईश्वरन बोले- गठबंधन टूटने का डर सता रहा
KMDK नेता ईश्वरन ने मीडिया से बातचीत के दरम्यान कहा कि TVK की राजनीतिक रणनीति इस समय कमजोर पड़ती दिख रही है. उन्होंने कहा कि विजय सरकार को अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन बनाए रखने में मुश्किलें आ रही हैं. ऐसे में वह AIADMK के विधायकों को अपने पाले में लाकर अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहें हैं.
पुरानी घटनाओं से जुड़ा है विवाद
दरअसल,पहले विधानसभा सत्र के दौरान 18 जून को सीएम सी. जोसेफ विजय के भाषण के बाद तमिलनाडु की राजनीति में गठबंधन को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं. TVK ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है. दूसरी ओर AIADMK भी अपने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में जुटी है. इसी बीच कई नेताओं के दल बदलने की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है.
TVK की बढ़ती सक्रियता पर विपक्ष के निशाने
TVK ने मई 2026 से पूरे तमिलनाडु में संगठन विस्तार और राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी है. इसी को लेकर विपक्षी दल लगातार पार्टी की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, TVK की ओर से अभी तक ईश्वरन के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, होसबाले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखे
डे-केयर में बच्चों से दुर्व्यवहार पर बोले खरगे- ब्रांड बेंगलुरु को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई