Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

28 अगस्त की टॉप 20 खबरें: नेपाल बाढ़ से अब तक 350 से अधिक लोगों की मौत, JPSC घोटाला मामले की जांच में कोचिंग संस्थान भी रडार पर

INT News28 August 2026 at 06:59 am

1. Nepal Flood : बाढ़ ने छीनी सैकड़ों जिंदगियां, 359 मौतें; 290 भारतीयों से संपर्क नहीं, 63 को किया गया रेस्क्यू

नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है. तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी-बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. अब तक करीब 359 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग लापता हैं. बाढ़ से बुनियादी ढांचे को भी बहुत नुकसान पहुंचा है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक नौ जलविद्युत परियोजनाएं और कमर्शियल बैंकों के नौ ब्रांच तबाह हो गए हैं. जबकि 19 पुल और करीब 40 किलोमीटर राजमार्ग बह गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. Nepal Flash Floods : अपनों की तलाश में अस्पतालों के बाहर जुटी बदहवास भीड़, एंबुलेंस के सायरन पर दौड़ रहे परिजन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई परिवारों को अपनों से हमेशा के लिए दूर कर दिया है. बाढ़ में लापता लोगों की तलाश में परिजन अब चितवन के भरतपुर स्थित अस्पतालों और शव पहचान केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं. किसी के हाथ में अपने रिश्तेदार की तस्वीर है, तो किसी की आंखों में आंसू. सभी के मन में एक ही सवाल है. क्या अगली एंबुलेंस से आने वाला शव उनके अपने का तो नहीं? पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. Nepal Flood Update: PM बालेंद्र शाह ने बताया- 13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मैदान में, 573 लोगों का रेस्क्यू; प्रभावित इलाकों में भेजे गए 10 ट्रक

नेपाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बताया कि 13,295 सुरक्षाकर्मियों को बचाव कार्यों में लगाया गया है. गुरुवार को 573 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और राहत सामग्री से लदे 10 ट्रक भेजे गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. नेपाल से की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: हर उड़ते हेलिकॉप्टर से जागती है एक आस, फिर मायूस लौट आती हैं पथरायीं आंखें

भीषण बाढ़ के बाद नुवाकोट स्थित बट्टार का ‘श्री नं. 1 सैन्य प्रशिक्षण केंद्र’ दुखों और उम्मीदों का केंद्र बन गया है. गुरुवार सुबह से ही इस सैन्य अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपने लापता परिजनों की तलाश में एक-एक पल काट रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. टीएमसी को झटका, 4 बैंक खातों में जमा 804 करोड़ रुपए के इस्तेमाल पर लगी रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सरकारी बैंकों में पार्टी के 804 करोड़ रुपए वाले 4 बैंक खातों के संचालन पर रोक हटाने से इनकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि ऐसी राहत से उसके पिछले आदेश का उद्देश्य कमजोर होगा. मामले पर दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद फिर सुनवाई होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारत के दो आधिकारिक रूट हैं, लेकिन कई यात्री नेपाल के रास्ते भी तिब्बत पहुंचते हैं. जानिए नेपाल रूट क्यों अहम है और यह भारत के सरकारी रूट से कितना अलग है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. केंद्र vs झारखंड: क्या सच में छीन लिए गए हेमंत सरकार के अधिकार? जानिए MMDR बिल का पूरा सच

झारखंड में MMDR संशोधन 2026 को लेकर सियासत गरमाई है. राज्य सरकार इसे 'काला कानून' बता रही है, तो केंद्र सरकार आरोपों को खारिज कर रही है. जानिए इस विवाद की पूरी सच्चाई और इसके असल प्रावधान. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. Hockey World Cup: भारत ने रचा इतिहास, जर्मनी को 3-1 से हराकर 52 साल बाद हासिल किया 5वां स्थान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में इतिहास रच दिया है. जर्मनी को 3-1 से हराकर टीम ने 52 साल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान पक्का किया. यह जीत एशियन गेम्स से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. Nepal Floods : क्या ड्रैगन ने दिखाया अपना असली चेहरा, चेतावनी जारी करने में की देरी?

नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. तिब्बत के केरुंग में बाढ़ के बाद नेपाल तक सूचना पहुंचने में कथित 45 मिनट की देरी ने सीमा-पार आपदा चेतावनी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. Nepal Flood : बाढ़ पीड़ित का दर्द- बहुत बुरे हैं हालात, सरकार से नहीं मिल रही मदद; जायजा लेने पहुंचे नेपाल PM

नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बाढ़ से पीड़ित कई लोग बता रहे हैं कि उन तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. जंतर मंतर पर जुटने वाली भीड़ के फंडिंग सोर्स और आयोजकों की अब पुलिस करेगी बारीकी से जांच

दिल्ली पुलिस अब जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों के फंडिंग सोर्स और आयोजकों की गहन जांच शुरू कर रही है. इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य विरोध प्रदर्शनों की असलियत सामने लाना है.यह पड़ताल प्रदर्शनकारियों को जुटाने के तरीकों और उनके वास्तविक मकसद पर भी केंद्रित होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. शिक्षक दंपती और SAIL के पूर्व कर्मचारी समेत बंगाल के 32 तीर्थयात्री लापता, शुभेंदु और ममता बोले- सभी सकुशल लौटेंगे

नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ में पश्चिम बंगाल के 32 तीर्थयात्री लापता हैं. लापता लोगों में शिक्षक दंपती और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के पूर्व कर्मचारी शामिल हैं. राज्य सरकार उनके परिजनों और नेपाल में भारतीय दूतावास के संपर्क में है. जानें शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी ने क्या कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. Video: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकार

नेपाल में भोटे कोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. मौतों का आंकड़ा बढ़कर 177 हो गया है, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं. यह आपदा ग्लेशियर या बर्फ की चट्टान ढहने के बाद अचानक पानी और मलबे का तेज सैलाब आने से हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Nepal Flood: नेपाल की बाढ़ के बीच गंगा से गंडक और कोसी तक बदल रहा पानी का स्तर, जानें बिहार की नदियों का हाल

नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार बदलाव हो रहा है. गंगा, गंडक और कोसी समेत कई नदियों का पानी कुछ जगह खतरे के निशान से ऊपर है. कहीं जलस्तर बढ़ने का अनुमान है तो कुछ स्थानों पर कमी की संभावना है. प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. TRE-4 को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा, क्या-क्या बदला

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि TRE-4 परीक्षा एकल चरण में ही आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनाने और विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शुरू करने का फैसला लिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. नेपाल की बाढ़ में रांची के रामप्रसाद भी लापता, परिजन परेशान

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने रांची के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. कोकर निवासी रामप्रसाद घोष, जो एक पावर कंपनी में कार्यरत थे, बाढ़ के बाद से लापता हैं. परिवार उनके सुरक्षित लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. JPSC घोटाला: कोचिंग संस्थान भी CBI की रडार पर, छापेमारी में मिले साक्ष्यों से खुलेंगे ‘सिंडिकेट’ के राज

जेपीएससी नियुक्ति घोटाले की जांच में CBI ने कोचिंग संस्थानों को घेरा. 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा में सिंडिकेट की भूमिका की पड़ताल. लाखों की डील के खुलासे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. क्या ग्रेटर नोएडा के किसानों को अब जमीन के बदले पहले से 2,290 रुपये ज्यादा मिलेंगे, और 6 फीसदी प्लॉट का फायदा भी मिलेगा?

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर एक बड़ी राहत की खबर है. प्राधिकरण ने किसानों की जमीन के मुआवजे की दर में भारी बढ़ोतरी का फैसला लिया है. अब किसानों को 55.5% अधिक मुआवजा मिलेगा और 6% आबादी भूखंड का प्रावधान भी फिर से लागू कर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. यूपी के बुनकरों के लिए खुशखबरी, 80% सब्सिडी से सोलर लूम, सस्ता धागा और आसान लोन समेत मिलेंगे 5 फायदे

उत्तर प्रदेश के बुनकरों के लिए योगी सरकार एक बड़ी योजना लेकर आई है. इस योजना के तहत बुनकरों को आधुनिक तकनीक, सब्सिडी, आसान लोन और सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी मेहनत बेहतर कमाई में बदल सके. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Nepal Flash Flood: भारत के पूर्व रेल मंत्री की पुत्रवधू नेपाल में लापता, 25 अगस्त की रात आखिरी बार हुई थी बात

Nepal Flash Flood: नेपाल-चीन सीमा के पास भोटेकोशी नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ के कारण भारत के पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का परिवार चिंता में है. उनकी पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय लापता हैं और उनके पति उनकी तलाश में नेपाल गये हैं. 25 अगस्त के बाद से शर्मिष्ठा से नहीं हो पाया है संपर्क. पूरी खबर यहां पढ़ें.