समाचार · पंजाब
पंजाब सरकार का राखी पर महिलाओं को तोहफा:मावां-धीयां सत्कार योजना की तीसरी किस्त आज जारी होगी, खाते में आएंगे पैसे
पंजाब में रक्खड़ पुन्या के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। बाबा बकाला में रक्खड़ पुन्या को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत सम्मान राशि जारी करेंगे। सरकार के मुताबिक, योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक प्रदेश की 76 लाख 5 हजार महिलाएं इसके तहत रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 65 लाख 62 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 2 हजार 274 करोड़ 42 लाख रुपए की सम्मान राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना के तहत जनरल वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1 हजार 500 रुपए प्रति माह सम्मान राशि दी जा रही है। छोटे-बड़े खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनाना सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करना और उन्हें अपने छोटे-बड़े खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। रक्खड़ पुन्या के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योजना को लेकर सरकार की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम अहम कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोग इसमें पहुंच रहे हैं। खास तौर पर महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी मंच से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि उनके खातों में जारी की जाएगी।