Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

9 साल के बच्चे को रसेल वाइपर ने काटा:सांप को डिब्बे में बंदकर के पिता अस्पताल लाया, हालत गंभीर, सतना रेफर

INT News27 August 2026 at 10:28 pm

मैहर जिले के अमरपाटन नगर में गुरुवार शाम एक 9 वर्षीय बच्चे को जहरीले रसेल वाइपर सांप ने काट लिया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चे के पिता सांप को भी मारकर अस्पताल ले गए, ताकि डॉक्टरों को इलाज में मदद मिल सके। यह घटना अमरपाटन के वार्ड क्रमांक 8 में हुई। ऋषि साकेत (9 वर्ष), पिता बबलू प्रसाद अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे रसेल वाइपर ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चा चीखने लगा, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। बच्चे के पिता ने सांप को मारने के बाद उसे एक डिब्बे में सुरक्षित रखा। वे सांप को भी सिविल अस्पताल अमरपाटन लेकर पहुंचे। उनका उद्देश्य था कि सांप की पहचान होने से चिकित्सकों को सही एंटी-वेनम देने और उपचार करने में आसानी होगी। सांप देखने पर पता चला सिविल अस्पताल अमरपाटन के प्रभारी डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि बच्चे को सांप काटने के बाद अस्पताल लाया गया था। परिजनों द्वारा लाए गए सांप की पहचान रसेल वाइपर प्रजाति के रूप में हुई। बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।