national
अमरनाथ यात्रा के लिए 9 जुलाई तक ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण के टोकन फुल: डिविजनल कमिश्नर
INT News4 July 2026 at 11:35 pm

जम्मू, 4 जुलाई। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इस वर्ष भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर ही जम्मू आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।