sports
विंबलडन: गिरोन को शिकस्त देकर ज्वेरेव चौथे राउंड में पहुंचे, पहली बार क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाने पर नजर
INT News4 July 2026 at 11:55 pm

लंदन, 4 जुलाई। विंबलडन 2026 में शनिवार को दूसरे सीड अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिकी खिलाड़ी मार्कोस गिरोन के खिलाफ 6-2, 7-6(4), 6-4 से जीत दर्ज की। इसी के साथ ज्वेरेव ने अपने करियर में चौथी बार ऑल इंग्लैंड क्लब में चौथे राउंड में जगह बनाई।