national
अमरनाथ यात्रा पर हमले की अफवाह झूठी, श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी दावों से सावधान रहने की अपील
INT News4 July 2026 at 11:41 pm

श्रीनगर, 4 जुलाई। श्रीनगर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि लाल चौक के पास यात्रियों को ले जा रही बसों पर हमले और उनमें आग लगने की खबर पूरी तरह झूठी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।