Sunday, 5 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

मुंबई : भारी बारिश के बीच रेलवे की लोकल सेवाएं रहीं सही, सीपीआरओ ने बताया- तैयारी से बेहतर परिणाम मिला

INT News4 July 2026 at 11:51 pm

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद पश्चिम रेलवे की उपनगरीय (सबअर्बन) और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेक ने बताया कि मानसून से पहले की गई व्यापक तैयारियों और विभिन्न स्थानों पर तैनात समर्पित कर्मचारियों की वजह से ट्रेन परिचालन पर बारिश का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।