Sunday, 5 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायकों को नितिन नवीन का मंत्र, 'जाति नहीं, नेशन फर्स्ट' के साथ जनता के बीच उतरें

INT News5 July 2026 at 12:04 am

लखनऊ, 5 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक शंखनाद करते हुए पार्टी के सांसदों और विधायकों को जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने विपक्ष पर जातीय राजनीति और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा 'नेशन फर्स्ट' की है और कार्यकर्ताओं को किसी भी भ्रामक नैरेटिव में फंसे बिना सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना होगा।