national
तटीय सुरक्षा और जैव विविधता के लिए मैंग्रोव अहम, भुज में बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
INT News13 September 2026 at 11:53 pm

भुज, 13 सितंबर। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को मैंग्रोव संरक्षण, पुनर्स्थापन और सतत प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि तटीय जैव विविधता, मत्स्य संसाधनों और समुद्री तटों की सुरक्षा के लिए मैंग्रोव जैसे जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने वैज्ञानिक प्रबंधन, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और तकनीक आधारित निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया।