Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

धमतरी में युवक ने अपनी बाइक जलाई:स्टार्ट नहीं हुई तो गुस्से में पटका, फिर खुद ही लगा दी आग, पुलिस जांच में जुटी

INT News27 August 2026 at 10:17 pm

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार देर शाम नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्रमांक 6 में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेवक राम पटेल (पिता कृपाराम) नामक व्यक्ति ने अपनी बाइक को माचिस से आग लगा दी। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पाया कि बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। बाइक नहीं हुई स्टार्ट, गुस्से में फूंक दी पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सेवक राम पटेल ने बताया कि उसकी 12-13 साल पुरानी सेकंड हैंड बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। उसने लगभग 40-50 बार किक मारी और कार्बोरेटर भी साफ किया, लेकिन बाइक चालू नहीं हुई। इससे परेशान होकर उसने दो बार बाइक को पटका भी। जब बाइक फिर भी स्टार्ट नहीं हुई, तो गुस्से में उसने माचिस लाकर अपनी बाइक में आग लगा दी। सेवक राम पटेल वर्तमान में किराए के घर में रहते हैं, जबकि उनका मूल निवास वार्ड क्रमांक 8 में है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की घटना में पेट्रोल ब्लास्ट होने से बड़ी जनहानि भी हो सकती थी, इसलिए लोगों को ऐसे मामलों में संयम बरतने की सलाह दी जाती है।