Friday, 2 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना जल्द होगी शुरू, करीब 19 लाख कार्ड जारी: डॉ. पंकज कुमार सिंह

INT News1 October 2026 at 11:15 pm

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। दिल्ली सरकार की पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना जल्द शुरू होने जा रही है। परिवहन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 19 लाख पिंक सहेली कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की माताओं और बहनों ने योजना के लिए उत्साहपूर्वक सहयोग किया है और परिवहन विभाग ने भी इसके क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं।