world
पाकिस्तान: इमरान खान की बहन ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जल्द सुनवाई की मांग
INT News27 August 2026 at 11:06 pm

इस्लामाबाद, 27 अगस्त। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खान ने गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर कर अदालत के अवमानना मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है। यह याचिका 18 अगस्त के उस आदेश के पालन नहीं होने को लेकर दायर की गई है, जिसमें अदालत ने इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।