Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

ईडी की कार्रवाई: अटैच की गई संपत्तियों में अवैध घुसपैठ पर एफआईआर, ठाणे में मामला दर्ज

INT News23 October 2026 at 11:56 pm

मुंबई, 23 अक्टूबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोनल कार्यालय-1 ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अटैच की गई संपत्तियों में कथित अवैध प्रवेश और कब्जा करने की कोशिशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ठाणे के कासारवडावली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई 15 अक्टूबर 2026 को ठाणे (पश्चिम) स्थित एक फ्लैट का कब्जा दोबारा हासिल करने के बाद की गई।