national · दिल्ली
दिल्ली: डीडीए 16 अक्टूबर को द्वारका गोल्फ कोर्स की लाइफटाइम मेंबरशिप के लिए निकालेगा ड्रॉ
INT News15 October 2026 at 11:20 pm

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) शुक्रवार को द्वारका गोल्फ कोर्स की लाइफटाइम मेंबरशिप देने के लिए ड्रॉ निकालेगा। यह मेंबरशिप सरकारी और गैर-सरकारी श्रेणियों के तहत दी जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को अधिकारी ने जानकारी दी।