Wednesday, 8 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सूरजपुर में मेडिकल दुकान में झोलाछाप का इलाज:मरीज को फर्श पर लिटाकर इलाज का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

INT News8 July 2026 at 09:32 pm

सूरजपुर जिले में मेडिकल दुकान की आड़ में मरीजों का इलाज करने का मामला सामने आया है। यह मामला भैयाथान जनपद के ग्राम पंचायत बुंदिया का है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मरीज को मेडिकल दुकान के फर्श पर लिटाकर इलाज करते हुए देखा जा सकता है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति द्वारा मरीज का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति के पास वैध चिकित्सकीय डिग्री या इलाज करने की कानूनी अनुमति है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।