Monday, 28 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

बिग बॉस 20: सलमान के 'मुंहतोड़' जवाब की मुरीद हुईं फातिमा सना शेख, फेक पपराजी और AI पर भाईजान ने उठाए सवाल

INT News27 September 2026 at 10:46 pm

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार इस बार काफी चर्चा में है. शो के होस्ट सलमान खान ने पिछले एपिसोड में सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और उम्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर खुलकर बात की थी. अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सलमान के इस अंदाज की तारीफ की है. फातिमा बिग बॉस 20 के मंच पर अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोअर’ को प्रमोट करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने सलमान से कहा कि जिस तरह उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया, उसका लोगों पर बड़ा असर पड़ता है.

फातिमा ने सलमान की क्यों की तारीफ

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में फातिमा सना शेख सलमान खान से बात करती नजर आ रही हैं. वह कहती हैं कि वह सलमान से एक बात कहना चाहती हैं. इसके बाद वह पिछले वीकेंड का वार में ट्रोल्स को दिए गए उनके जवाब का जिक्र करती हैं.

फातिमा ने कहा,

“जिस तरीके से आपने ट्रोल्स को इस बार मुंहतोड़ जवाब दिया है, इट्स अ ह्यूज थिंग.”

उन्होंने आगे कहा कि जब सलमान जैसे बड़े मुकाम पर मौजूद व्यक्ति किसी मुद्दे पर बात करता है और उसके खिलाफ खड़ा होता है, तो इसका लोगों पर बहुत बड़ा असर पड़ता है.

लड़कियों के असहज होने पर सलमान ने जताई चिंता

सलमान खान ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने देखा है कि कई लड़कियां इस बात से अनकंफर्टेबल होती हैं कि पपराजी पीछे से उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं. उनकी बात पर फातिमा ने कहा, "हां, यू आर राइट." इसके बाद उन्होंने बताया कि अब ऐसी तस्वीरें क्लिक करना कुछ हद तक बंद हो गया है.

LATEST: #SalmanKhan talking about Ai

It should be used in good ways and also talking about the impact on social media about his take on paparazzi at #BiggBoss20 wkv. He also praised old journalists

Fatima Sana Shaikh said everyone praising this @BeingSalmanKhan ❤️ pic.twitter.com/2EGEHEWlze

— 𝚂𝚊𝚗𝚊𝚢𝚊 (@beingSanii) September 27, 2026

">

फातिमा ने यह भी कहा कि पुराने समय के पपराजी अच्छे थे. उनके मुताबिक, पहले पपराजी और सेलिब्रिटीज के बीच एक अलग तरह की समझ देखने को मिलती थी. बातचीत के दौरान सलमान ने भी इसी मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए पपराजी और पत्रकारिता के बीच के फर्क पर अपनी राय रखी.

सलमान बोले- 'कुछ लोग पप्स हैं भी नहीं'

सलमान खान ने कहा कि कुछ लोग वास्तव में पपराजी हैं भी नहीं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग सिर्फ फोन का कैमरा लेकर खड़े हो जाते हैं, उन्हें वहां से हटाया जाना चाहिए. सलमान ने कहा कि पत्रकारों को ऐसे लोगों को वहां से भगाना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति के हाथ में कैमरा होने का मतलब यह नहीं है कि वह पत्रकार या पपराजी है.

उनकी इस बात के पीछे सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी का मुद्दा भी जुड़ा हुआ था. आज सोशल मीडिया के दौर में किसी की तस्वीर या वीडियो कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच सकता है. ऐसे में बिना संदर्भ या अनुमति के बनाई गई तस्वीरें कई बार चर्चा का विषय बन जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Amrapali Dubey Viral Video: संस्कारी अंदाज में हुई आम्रपाली दुबे की एंट्री, फिर निरहुआ संग पुराना VIDEO वायरल, X यूजर बोला- ‘बायोलॉजी क्लास...’

AI से गलत इस्तेमाल पर भी बोले सलमान

सलमान खान ने आगे तस्वीरों और आवाज के गलत इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए अलग से सेंसरशिप होनी चाहिए, जो किसी की तस्वीरों या आवाज का गलत इस्तेमाल करते हैं. खास तौर पर उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल का जिक्र किया.

सलमान ने कहा कि आज AI की मदद से चीजें इतनी वास्तविक लगने लगी हैं कि कई बार खुद इंसान भी कन्फ्यूज हो जाता है कि सामने दिख रही चीज असली है या बनाई गई है. ऐसे में किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर, आवाज या पहचान का गलत इस्तेमाल एक गंभीर मुद्दा बन सकता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar:

सलमान खान ने किया कनिका मान को कॉपी, अजय देवगन बोले- भाईजान आपसे बेहतर...