sports
भारत में बेसबॉल का नया प्रयोग, मुंबई करेगी टी20 वर्जन की मेजबानी
INT News6 August 2026 at 11:27 pm

मुंबई, 6 अगस्त। अमेरिका के पसंदीदा खेल को मैनेज करने वाली संस्था, मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने खेल के नए और तेज प्रारूप को भारत लाने का फैसला किया है। इसके तहत एमएलबी 24 अक्टूबर को मुंबई में बेसबॉल के 3x3 फॉर्मेट का एक मुकाबला आयोजित करेगा। यह तेज रफ्तार टी20-शैली का संस्करण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत में बेसबॉल की लोकप्रियता बढ़ाना है।