समाचार · बिहार
VIDEO : तेज प्रताप यादव को मल्लिका शेरावत ने पहनाया कोट, लालू के लाल ने क्यों कहा दिल थाम कर बैठिए, वीडियो में जानें पूरा सच
INT News10 August 2026 at 08:39 am

Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप यादव और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने एक बार फिर दोनों की जोड़ी को चर्चा में ला दिया है. वीडियो में तेज प्रताप सूट-बूट में नजर आ रहे हैं और मल्लिका उन्हें कोट पहनाती दिखाई दे रही हैं. दोनों के इस अंदाज के बाद अब उनके साथ आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है.
तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत एक साथ
तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत इससे पहले भी साथ नजर आ चुके हैं. अब सामने आए नए वीडियो में दोनों की मौजूदगी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा जरूर लग रहा है कि पर्दे के पीछे किसी खास तैयारी पर काम चल रहा है. इस वीडियो में जानें तेज प्रताप यादव का नया प्रोजेक्ट क्या है?