Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Dhamaal 4 OTT Premiere: सिनेमाघरों में मिस कर दी 'धमाल 4'? घर बैठे इस दिन और इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

INT News31 August 2026 at 09:15 am

Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब OTT पर दस्तक देने को तैयार है. यह कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है. फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां कुछ लोगों को इसकी कॉमेडी और पुराने किरदारों की वापसी पसंद आई, वहीं कुछ दर्शकों को लगा कि फिल्म पिछली फिल्मों जैसा मनोरंजन नहीं दे पाई.

अब जिन लोगों ने ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में नहीं देखा, और वह OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो उनके लिए खुशखबरी है की वह घर बैठे परिवार और दोस्तों के साथ इसे आराम से देख सकते हैं.

Dhamaal 4 on Which OTT: 'धमाल 4’ किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

धमाल 4’ के  4 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है. नेटफ्लिक्स OTT ने इसकी जानकारी अपने ऑफिसियल अकाउंट पर दे दी हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब आठ हफ्ते बाद OTT पर आएगी.

View on Instagram

आमतौर पर कई फिल्मों के थिएटर रिलीज और OTT प्रीमियर के बीच करीब 45 से 60 दिनों का अंतर होता है. ‘धमाल 4’ भी इसी तरह की टाइमलाइन को फॉलो करती नजर आ रही है.

Dhamaal 4 Story: 'धमाल 4’ की कहानी क्या है?

‘धमाल 4’ की कहानी एक बार फिर खजाने की तलाश पर आधारित है। फिल्म में गुड्डू और जॉनी एंटीक की दुकान चलाते हैं. इसी दौरान उन्हें पता चलता है कि पृथ्वी को एक छिपे हुए खजाने की जगह के बारे में जानकारी है.

इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है. अनाड़ी समुद्री डाकू अधूरा पृथ्वी को अगवा कर लेता है और खजाने का नक्शा भी नष्ट हो जाता है. इसके बाद सभी किरदारों के सामने खजाने तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो जाती है.

AJAY DEVGN - ARSHAD WARSI - RITEISH DESHMUKH - JAAVED JAAFERI - SANJAY MISHRA - RAVI KISHAN: 'DHAMAAL 4' TRAILER OUT NOW – 10 JULY 2026 RELEASE... The #Dhamaal gang returns, setting off on a wild treasure hunt.

Brace yourself for laughter, confusion, and madness... The… pic.twitter.com/RVTvQJ1lkr

— taran adarsh (@taran_adarsh) June 12, 2026

">

कहानी में शैतान सिंह के खजाने का भी जिक्र है. एक मरते हुए व्यक्ति से मिले सुराग के बाद गुड्डू, लल्लन, आदि और मानव खजाने की तलाश में निकल पड़ते हैं. इस सफर में उनके परिवार भी शामिल हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Movie Review: इस बार कहानी और कॉमेडी को खोजने की नौबत आ गई है

Dhamaal 4 Starcast: ‘धमाल 4’ में कौन-कौन से कलाकार हैं?

धमाल 4 में अजय देवगन, अरशद वारस,  रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपने पुराने नामो के साथ दिखाई देने वाले हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में रवि किशन, संजीदा शेख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये और विजय पाटकर भी शामिल हैं. जैकी श्रॉफ ने फिल्म में नैरेटर की आवाज दी है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डवाइड धमाल 4 का गेम स्ट्रॉन्ग या वीक, कमा लिए इतने करोड़