Friday, 3 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शाजापुर में नाले के चैंबर में गिरी गाय:सुबह से फंसी थी, सूचना पर गौरक्षा सेना ने 15 मिनट में किया रेस्क्यू

INT News3 July 2026 at 09:34 pm

शाजापुर के काछीवाड़ा में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के सामने एक गाया नाले के गहरे चैंबर में फंस गई। इसके बाद गौरक्षा सेना की टीम ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शाम करीब 6 बजे सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी। गाय सुबह से ही चैंबर के अंदर फंसी हुई थी, लेकिन नाले की गंदगी के कारण दिनभर किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी थी। स्थानीय निवासी ने दी सूचना, तुरंत मौके पर पहुंची टीम इस घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय निवासी मिथुन शर्मा को लगी। उन्होंने चैंबर में गाय को फंसा देख तुरंत गौरक्षा सेना के धर्मेंद्र शर्मा को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही धर्मेंद्र शर्मा, अशोक खींची, अजय राजोरिया, हर्षित परमार और राहुल गुर्जर सहित टीम के अन्य सदस्य बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षित निकालने के बाद प्राथमिक उपचार किया चैंबर गहरा होने के कारण टीम को गोवंश को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 15 मिनट के प्रयासों के बाद गाय को बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार भी किया गया। इस बचाव कार्य को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। गौरक्षा सेना ने नगरवासियों से अपील की है कि कहीं भी बेसहारा पशु संकट में दिखें, तो तुरंत सूचित करें।