world
कोटे डी आइवर में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले जयश्ंकर, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
INT News8 October 2026 at 10:06 am

अबिदजान, 8 अक्टूबर। सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कोटे डी आइवर में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए बदलावों के बारे में बताया।