Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक के होटल में विवाहिता का शव मिलने का मामला:आरोपी पर मृतका को परेशान करने का आरोप, जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा नीरज

INT News28 August 2026 at 09:44 am

रोहतक के बजरंग भवन फाटक के पास एक होटल में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव मिलने के मामले में भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, आरोपी की हालत अभी नाजुक है, जो प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। गांव खेड़ी साध की रहने वाली मृतका रूबी की शादी करीब 6 माह पहले ही गांव भगवतीपुर निवासी अंकुश के साथ हुई थी। 26 अगस्त को रूबी का शव होटल के कमरे में पड़ा मिला, जिसकी हत्या उसके गांव के ही रहने वाले नीरज पुत्र कृष्ण ने गला घोंटकर की है। बाद में आरोपी ने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की, जिसका ईलाज चल रहा है। रूबी को परेशान करने का भाई ने लगाया आरोप

मृतका के भाई रोहित ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले ही रूबी गांव में आई थी। दो दिन पहले ही रूबी ने उसे बताया कि गांव का लड़का नीरज उसे परेशान कर रहा है। रूबी किसी काम से शहर की तरफ आई थी। शाम करीब 5 बजे उसे सूचना मिली कि बहन रूबी की मौत होटल में हो गई है। रोहित ने पुलिस को बताया कि जब उसने होटल मालिक से पूछा तो पता चला कि रूबी व नीरज सुबह होटल में आए थे। होटल के कमरा नंबर 106 में रूबी के साथ नीरज था। जब कमरे में जाकर देखा तो रूबी का शव बेड पर पड़ा था, जिसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। नीरज ने रूबी की गला घोंट कर हत्या की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

होटल में रूबी का शव मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने होटल के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया, जिससे पता चल सके कि रूबी व नीरज किस समय होटल में आए और किस समय बाहर निकले। नीरज की प्राइवेट अस्पताल में हालत गंभीर

नीरज ने होटल में रूबी की हत्या करने के बाद गांव खेड़ी साध जाकर अपने घर के कमरे में ही फांसी का फंदा लगा लिया, जिसका पता परिवार को करीब 15-20 मिनट बाद चला। परिवार के लोगों ने नीरज को फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही

सिविल लाइन थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि एक विवाहिता का शव होटल के कमरे में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की हालत गंभीर है, जिसके ठीक होने के बाद पूछताछ की जाएगी।