Wednesday, 5 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

सैनिक स्कूलों में RSS की भूमिका पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, रक्षा समिति ने मांगे सबूत

INT News4 August 2026 at 05:56 pm

Rahul Gandhi on Sainik Schools : रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सैनिक स्कूलों में RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़े संगठनों की कथित बढ़ती भूमिका का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैनिक स्कूलों के संचालन में RSS की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. राहुल गांधी ने इस मामले में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

राधा मोहन सिंह ने मांगे दस्तावेज

राहुल गांधी की टिप्पणी पर समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि यदि उनके दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज या साक्ष्य हैं तो उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए. उन्होंने कहा, "कृपया अपने दावे से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएं. हम उन्हें स्पष्टीकरण के लिए संबंधित मंत्रालय को भेजेंगे." इसी दौरान समिति के सदस्य और भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी हस्तक्षेप करते हुए पूछा कि राहुल गांधी यह आरोप किस आधार पर लगा रहे हैं. बैठक में इस मुद्दे पर कुछ देर चर्चा हुई.

PPP मॉडल के तहत आवंटन की होगी जांच

बैठक के अंत में समिति अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत जिन संस्थाओं को सैनिक स्कूल आवंटित किए गए हैं, उनकी सूची और संबंधित तथ्यों की जांच की जाए. साथ ही इस मामले में रक्षा मंत्रालय से भी विस्तृत जानकारी लेने की बात कही गई.

कई निजी संगठन संभाल रहे इतने सैनिक स्कूल

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, PPP मॉडल के तहत विद्या भारती और सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संगठनों समेत कई संस्थाओं को करीब 70 सैनिक स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि इस संबंध में रक्षा मंत्रालय की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Also read : राहुल गांधी का मोदी पर हमला: कहा- 'बच्चों को माफ करने वाले पीएम होते कौन हैं?'