national · पश्चिम बंगाल
सुंदरबन नाव हादसा : 9 मछुआरों के शव मिले, 6 अब भी लापता, उपराष्ट्रपति ने जताया दुख
INT News13 July 2026 at 11:49 pm

कोलकाता, 13 जुलाई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सुंदरबन के पास बंगाल की खाड़ी में हुए नाव हादसे में नौ मछुआरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं। हादसे को लेकर भारत के उपराष्ट्रपति ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।