Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देता', CEC पर विवादित बयान

INT News24 September 2026 at 09:45 pm

वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें एक खून माफ होता, तो वह सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते. सहनी ने ज्ञानेश कुमार पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने और मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग बीजेपी का आयोग बन चुका है. सहनी ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार लिखित शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई. उन्होंने यह भी कहा कि 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.