Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में सरपंच के पति को गोली लगी:नशा तस्करी का विरोध करने पर हमले का आरोप, गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती

INT News24 November 2026 at 09:42 pm

तरनतारन जिले के खडूर साहिब हलके के गांव डालेके के मोड़ पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग आम आदमी पार्टी के नेता व मौजूदा सरपंच के पति को गोली लगी। उन्हें सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में सरपंच के पति ने नशा बेचने का विरोध करने पर हमले की बात कही है। सरपंच ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग नशे का कारोबार करते हैं। उन्होंने और उनके परिवार ने लंबे समय से इसका विरोध किया है। सरपंच के मुताबिक, इसी रंजिश में उनके पति पर हमला किया गया। पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर मारी गाली सरपंच ने बताया कि उनके पति मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद उन पर फायरिंग की गई और गोली लगने से वे घायल हो गए।सरपंच ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। उनके मुताबिक, पुलिस के देर से पहुंचने का फायदा उठाकर हमलावर भाग गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

सरपंच ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।