national · महाराष्ट्र
आदिवासी इलाकों के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपए आवंटित: सीएम देवेंद्र फडणवीस
INT News1 October 2026 at 11:00 pm

मुंबई, 1 अक्टूबर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने संसदीय संकुल विकास परियोजना के जरिए आदिवासी विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस पहल के तहत तैयार कार्य योजनाओं को लागू करेगी।