national · झारखंड
राहुल गांधी ने रांची में आंदोलनकारी छात्रों से की बात, मांगों की सूची मांगी
INT News6 August 2026 at 11:52 pm

रांची, 6 अगस्त। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 13 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार की रात को फोन पर बातचीत की। करीब 10 मिनट तक चली इस बातचीत में उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं, आंदोलन को समर्थन दिया और उनकी मांगों की सूची व्हाट्सएप पर भेजने को कहा।