national · दिल्ली
अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट के फैसले का मनोज तिवारी ने किया स्वागत, बोले- कानून के सामने कोई व्यक्ति बड़ा नहीं
INT News13 July 2026 at 11:40 pm

नई दिल्ली, 13 जुलाई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के फैसले का सांसद मनोज तिवारी ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।