Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी में 8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी:घर में घुसकर अलमारी से चुराई ज्वैलरी व कैश, जांच में जुटी पुलिस

INT News28 August 2026 at 09:42 am

भिवानी के गांव सांगा में 8 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। जब परिवार को इस चोरी का पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव सांगा निवासी अनिल ने सदर थाना में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को करीब सुबह उसके घर में रखी अलमारी का लॉक खोलकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चारी कर दी। जब सामान चेक किया तो पाया कि एक सोने की चैन, एक सोने का हार, चार सोने की अंगूठी पुरुषों की, 2 सोने की अंगूठी महिलाओं की, 3 जोड़ी सोने के कानों के बाले, 10 जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी का कड़ा, 15 चांदी के सिक्के, 11 हजार रुपए नकद चोरी की गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जब परिवार को इसका पता लगा तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और चोरी से संबंधित साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस की शिकायत के अनुसार चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 8 लाख रुपए है।