national
14 सितंबर की टॉप 20 खबरें: भारत 8वीं बार एशिया कप चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को धोया, ब्रिक्स में पीएम मोदी की चेतावनी

1. Women’s Asia Cup 2026 champion: भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार जीता महिला एशिया कप
Women’s Asia Cup 2026 champion: भारत ने शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक और श्री चरणी के 4 विकेट की बदौलत 8वीं बार महिला एशिया कप जीता. फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से दी करारी शिकस्त. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. IND vs AFG: महज 13.4 ओवर में चेज किया 157 रन का टारगेट, भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
भारत ने दिल्ली में खेले गए पहले T20I में अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी. अभिषेक शर्मा की तूफानी 82 रन की पारी ने टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई. जानें कैसे भारत ने 157 रन के लक्ष्य का पीछा किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. IND vs AFG T20 Match: भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान टूटी पुरानी परंपरा, राष्ट्रगान से पहले पहली बार बजा 'वंदे मातरम्'
दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. राष्ट्रगान 'जन गण मन' से पहले 'वंदे मातरम्' की धुन गूंजी, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के किसी मुकाबले से पहले पहली बार हुआ. इस बदलाव से मैच कुछ मिनट की देरी से शुरू हुआ. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. BRICS Summit 2026: 3 दिन में PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें, समिट में क्या-क्या हुआ? एक नजर में जानें बड़े फैसले
नई दिल्ली में संपन्न 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें हुईं, जिनमें रूस, चीन और ईरान के नेताओं के साथ बातचीत प्रमुख रही. इस दौरान वैश्विक और आर्थिक मुद्दों पर 10 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. BRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्की
BRICS Summit के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी और दुर्लभ खनिजों का रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल दुनिया की साझा प्रगति में बाधा बन सकता है. उन्होंने सप्लाई चेन मजबूत करने, ग्लोबल साउथ की आवाज बढ़ाने और तकनीक सबके लिए सुलभ बनाने पर जोर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026: शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में भाजपा को चुनौती देंगी टीएमसी की संचिता प्रधान
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए TMC ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान को उम्मीदवार घोषित किया है. यह मुकाबला मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में होना है. इसलिए इस सीट की अहमियत काफी बढ़ गयी है. हालांकि, भाजपा का दावा है कि वह उपचुनाव में विधानसभा की दोनों सीटों पर जीतेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. के पत्रकार से मारपीट पर DM सख्त, सहरसा अस्पताल मामले में हाईलेवल कमिटी करेगी जांच
Saharsa DM: सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर एसके आजाद और उनके साथ कुछ और लोगों ने के पत्रकार अभिषेक के साथ मारपीट और बदसलूकी की. इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. DM दीपेश कुमार ने उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई है. समिति तथ्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद कार्रवाई होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. के पत्रकार से मारपीट पर भड़के तेजस्वी, बोले- सवाल पूछना अधिकार है, कड़ा एक्शन हो
Tejashwi Yadav: सहरसा सदर अस्पताल में के पत्रकार अभिषेक के साथ हुई मारपीट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ा एक्शन लेने की मांग की है. विधायक आईपी गुप्ता ने भी हाथापाई को गलत बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. झारखंड में 150 करोड़ का ट्रेजरी स्कैम, BJP का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- 'बड़ी मछलियों को बचा रही पुलिस'
झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर सियासत गरमा गई है. भाजपा ने हेमंत सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है. भाजपा का कहना है कि इस घोटाले में बड़े अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी रकम की निकासी संभव नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. रांची में 2514 करोड़ की लागत से बनेगा 'रिम्स-2', 2800 बेड वाले अस्पताल के लिए इन्वायरमेंटल क्लियरेंस की तैयारी शुरू
रांची में 2800 बेड वाले 'रिम्स-2' मल्टी-स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा. 2514 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी की तैयारी तेजी से की जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. 6 साल से जेल में क्यों हैं उमर खालिद? जानें दिल्ली दंगे, JNU के नारे और गिरफ्तारी से अब तक की पूरी कहानी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद पिछले 6 सालों से जेल में हैं. उस पर फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की कथित साजिश का आरोप है. जानें मामले की पूरी जानकारी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. जियो का 8888 रुपये वाला होम प्लान क्या वाकई फायदेमंद है?
जियो का 8888 रुपये वाला होम ब्रॉडबैंड प्लान 16 महीने की वैधता, 30 एमबीपीएस स्पीड और 12 ओटीटी ऐप्स के साथ आता है. महीने के हिसाब से खर्च करीब 555 रुपये बैठता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. कैब कंपनी से इलेक्ट्रिक स्कूटर तक, पहले मचाई धूम फिर गंवाई बढ़त, ऐसी रही Ola Electric की पूरी कहानी
कैब स्टार्टअप से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार की दिग्गज कंपनी बनने तक ओला इलेक्ट्रिक का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. 'ऑटोकथा' सेगमेंट के इस एपिसोड के जरिए जानेंगे कंपनी की शुरुआत कैसी रही, राह में किन चुनौतियों का सामना किया और आगे भविष्य की राह क्या होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 11 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के मौके, 12वीं पास से प्रोफेशनल्स तक के लिए भर्तियां
Weekly Top Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई बड़ी भर्तियां सामने आई हैं. इनमें 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और अनुभवी बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी के मौके हैं. SSC CHSL, असिस्टेंट प्रोफेसर, SI, बैंकिंग और UPSSSC की भर्तियों समेत जानें इस हफ्ते की Top Jobs. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. UP होमगार्ड PET Admit Card जारी, 15 सितंबर से फिजिकल, पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं
UP Police Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती की PET का संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. 41424 पदों पर भर्ती के लिए PET 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार अब अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. मैकेनिक नहीं बताएगा ये बातें... सिर्फ इतने दिनों पर बदलें इंजन ऑयल, बढ़ जाएगा बाइक का माइलेज
क्या आपका मैकेनिक बार-बार इंजन ऑयल बदलने को कहता है? यह आर्टिकल आपको बताएगा कि असली में बाइक का मोबिल कब बदलना चाहिए. सही समय पर मोबिल बदलवाकर आप अपने पैसे बचा सकते हैं और अपनी बाइक का माइलेज और इंजन की उम्र भी बढ़ा सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. BRICS Summit 2026: महिला कारोबारियों के छोटे बिजनेस को बढ़ाने मिलेंगे पैसे? दूसरे ब्रिक्स देशों में खुलेंगे नए अवसर
BRICS देशों में महिला उद्यमियों के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं. छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने, वित्तीय सहायता और तकनीकी पहुंच को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. यह पहल महिला कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में मदद करेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. ₹15-20 हजार की सैलरी? छोटी बचत से जुटाएं लाखों रुपये, ₹500 से करें शुरुआत
₹15-20 हजार की सैलरी में भी निवेश शुरू किया जा सकता है. जानिए कैसे ₹500 की SIP से छोटी बचत को लंबे समय में बड़ी रकम में बदला जा सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Sushant Case: वो पार्टी, वो कथित झगड़ा और Salman Khan का फोन... क्या सच में सुशांत को फटकारा गया था?
2017 में सुशांत सिंह राजपूत और सूरज पंचोली के बीच एक पार्टी में झगड़े की खबर फैली थी, जिसके बाद सलमान खान के कथित हस्तक्षेप की भी चर्चा हुई. लेकिन सूरज पंचोली ने खुद इन दावों को खारिज कर दिया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Mary Kom Controversy: "मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया..." बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के बयान पर मचा बवाल, टीम ने मांगी माफी
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के एक बयान पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. काजी तौकीर से बातचीत के दौरान उन्होंने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का जिक्र होने पर कहा कि उनके जैसा किसी ने उपलब्धि हासिल नहीं की. वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ते बवाल के बीच मैरी कॉम की टीम ने सफाई देते हुए माफी मांगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट