Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीहोर-श्यामपुर मार्ग के ग्रामीणों ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम:जर्जर सड़क और बिजली कटौती से परेशान होकर चक्काजाम की चेतावनी

INT News24 October 2026 at 12:46 pm

सीहोर-श्यामपुर मार्ग की जर्जर सड़क और अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी सीहोर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चांदबड़ में चक्का जाम किया जाएगा। गड्ढों से खराब सड़क, हादसों का खतरा ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि सीहोर-श्यामपुर रोड गड्ढों के कारण जर्जर हो चुका है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रबी सीजन में सिंचाई पर असर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की अघोषित कटौती का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली की जरूरत है, लेकिन लगातार कटौती के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। रात के समय बिजली बंद रहने से स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि 10 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चांदबड़ में चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद होने वाले आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।