Tuesday, 30 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · Tamil Nadu

यूट्यूब देखकर घर पर कराई महिला की डिलीवरी, अत्यधिक खून बहने से हुई मौत

INT News30 June 2026 at 04:45 pm

Tamil Nadu News : तमिलनाडु की रहने वाली शशिकला ने घर पर एक स्वस्थ बच्चे को तो जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी में हुई दिक्कतों की वजह से उसकी मौत हो गई. अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार उसके परिवार वालों ने संभवत: यूट्यूब देखकर महिला का प्रसव कराया, जिसके बाद उसके शरीर से बहुत अधिक खून बहा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बच्चे के जन्म के बाद महिला को प्लेसेंटा से जुड़ी कुछ कॉम्प्लीकेशंस हुईं और उसे बहुत अधिक ब्लीडिंग हुई. उसे पेरुंदुरई के गवर्नमेंट इरोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी.

एलोपैथिक दवाइयों से नफरत करती थी शशिकला

एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार शशिकला की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सिजेरियन डिलीवरी हुई थी. उस डिलीवरी के बाद शशिकला एलोपैथिक दवाओं से एक तरह से नफरत करती थी और वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में सिजेरियन डिलीवरी नहीं चाहती थी. इसी वजह से उसके परिवार वालों ने यूट्यूब पर मौजूद सूचनाओं के आधार पर उसकी नैचुरल डिलीवरी कराई.

पूरे प्रेग्नेंसी के दौरान डाॅक्टर से नहीं किया गया था संपर्क

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि परिवार नैचुरल तरीके से बच्चे को जन्म देना चाहता था. इसी वजह से उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान डाॅक्टर से संपर्क नहीं किया और ना ही बीच-बीच में उसकी जांच कराई. सरकारी हेल्थकेयर टीम से भी संपर्क नहीं किया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

ये भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर, चार लोगों की मौत कई घायल

पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

शशिकला के पति कोलंथाईसामी पर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. हालांकि परिवार की ओर से अबतक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस ने मामले के संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) एक्ट 2019 की धाराएं भी लगाई हैं. अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस डिलीवरी के हालात की जांच कर रही है, जिसमें किसकी भूमिका महत्वपूर्ण है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या परिवार ने स्वास्थ्यकर्मियों की सलाह के नजरअंदाज किया