Friday, 9 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · मध्य प्रदेश

एनसीबी भोपाल को सफलता, गांजा तस्करी मामले में आरोपी को 10 साल की सजा

INT News8 October 2026 at 11:25 pm

भोपाल/गुना, 8 अक्टूबर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की भोपाल जोनल यूनिट ने अंतर-राज्यीय गांजा तस्करी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 54.380 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में गुना की विशेष एनडीपीएस अदालत ने आरोपी राजेश पाल को दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर कारावास और 1 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।