Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार के 17 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, अगले 72 घंटों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

INT News14 September 2026 at 07:52 am

Bihar Rain Alert: बिहार के कुछ जिलों में इन दिनों रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. जबकि कुछ जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

इन 17 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन 17 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बिजली गिरने और हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.

अगले 72 घंटों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग की ओर से अगले 72 घंटों के लिए चेतावनी जारी की गई है. आज 17 जिलों में अलर्ट है. इसके बाद 15 सितंबर को लगभग आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. खासकर सीमांचल के जिलों में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर बिहार के कुछ जिलों और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

16 सितंबर की बात करें तो, लगभग पूरे बिहार में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. सिर्फ कुछ जिलों बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है. बाकी के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश हो सकती है. इस तरह से अगले 72 घंटों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है.

सामान्य से कम हुई बारिश

बिहार में अब भी सामान्य से कम बारिश होने की बात कही जा रही है. कम बारिश होने को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ ही मध्य भारत, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तरी गुजरात की तरफ बारिश से जुड़ी गतिविधियां शिफ्ट हो गईं हैं. मॉनसून ट्रफ लाइन भी मध्य बारत से गुजर रहा है. इसकी वजह से कहीं ना कहीं बारिश में मॉनसून कमजोर बना है और सामान्य से कम बारिश हो पाई है. कहीं-कहीं ही हल्की बारिश हो पाई.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, रविवार को कई जिलों में मौसम सामान्य बना रहा. सबसे ज्यादा तापमान कैमूर के भभुआ में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान अररिया के फारबिसगंज में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पटना में उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया. राजधानी में लगातार मौसम सामान्य बना हुआ है. आज भी तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है. बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन अचानक मौसम में बदलाव से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

Also Read: बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती में ‘सेटिंग’ का खेल, क्रेटा से मिले अभ्यर्थी के मूल प्रमाणपत्र; 5 गिरफ्तार