Sunday, 12 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

मां के प्रेमी ने नाबालिग से किया रेप का प्रयास:पानीपत में अश्लील हरकत करने के लिए उकसाया, भेद खुलने के डर से भागी

INT News12 July 2026 at 09:00 pm

पानीपत जिले में थाना इसराना क्षेत्र के गांव डाहर में 14 वर्षीय लड़की के साथ उसकी सगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गलत हरकत करने का प्रयास किया। लड़की ने अपनी दादी को बात बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ रेप का भी प्रयास किया। मां लगभग 6 महीने से लड़की को अपने प्रेमी को अश्लील हरकत के लिए करने के लिए उकसाती आ रही थी। परंतु अपने प्रयास में सफल नहीं हुई तो वह अपने बेटी को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। मां के प्रेमी ने किया रेप का प्रयास गांव डाहर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरे लड़के की पत्नी गांव धनाना जिला सोनीपत निवासी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरी 14 वर्ष की पोती के साथ अपने प्रेमी से अक्सर अश्लील हरकत करने के लिए कहती थी। महिला ने बताया कि उसने मेरी पोती के साथ अश्लील हरकत करते हुए प्राइवेट पार्ट पर जमकर हाथ लगाया। इतना ही नहीं आरोपी ने रेप करने का प्रयास भी किया। जब वह अपने प्रयास में कामयाब नहीं हुआ तो मेरे लड़के की पत्नी अपने प्रेमी संग घर फरार हो गई। उसके जाने के बाद मेरी पोती ने अपने साथ हुई अपनी मां और उसके प्रेमी की सभी करतूतें बताई। दोनों के फरार होने के बाद बूढी महिला पोती संग थाना इसराना पहुंची और अपने बेटे की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया पुलिस जांच में जुट गई है।