world
साइबर गतिविधियों पर चेतावनी को उत्तर कोरिया ने बताया 'घिसा पिटा आरोप', बोला- अमेरिका जिम्मेदार
INT News4 August 2026 at 01:21 pm

सोल, 4 अगस्त। उत्तर कोरिया ने उसकी साइबर गतिविधियों और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कर्मियों को लेकर दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जापान और अन्य देशों द्वारा हाल ही में जारी संयुक्त चेतावनी को खारिज कर दिया है। उसने इसे "झूठी जानकारी पर आधारित राजनीतिक आरोप" बताया है।