world
चीन का पहला गहरे समुद्र का फ्लोटिंग विंड पावर प्लेटफॉर्म शुरू
INT News6 August 2026 at 09:07 pm

बीजिंग, 6 अगस्त। चाइना नेशनल ऑफशोर ऑयल कॉर्पोरेशन (सीएनओओसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन द्वारा पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और विकसित 16 मेगावाट क्षमता वाला पहला टेंशन लेग प्लेटफॉर्म आधारित गहरे समुद्र का फ्लोटिंग विंड पावर प्लेटफॉर्म सफलतापूर्वक लुफंग तेल क्षेत्र के बिजली ग्रिड से जुड़ गया है।