Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

श्रीलंका-इंग्लैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, अक्टूबर-नवंबर में खेली जाएगी 13 मुकाबले

INT News19 August 2026 at 10:29 pm

Pakistan To Host Sri Lanka And England In October: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को अपने आगामी घरेलू अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान अक्टूबर और नवंबर में श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा. इस दौरान तीनों टीमों के बीच वनडे ट्राई सीरीज भी खेली जाएगी. दोनों टीमों का पाकिस्तान दौरा 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगा.

श्रीलंका सबसे पहले पाकिस्तान पहुंचेगा. दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पहुंचेगी और पाकिस्तान व श्रीलंका के साथ वनडे ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी.

9 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

श्रीलंका की टीम 4 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा. दूसरा टी20 11 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 13 अक्टूबर को इसी मैदान पर होगा. इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जाएगी.

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को हॉकी वर्ल्ड कप से किया बाहर, 5-3 से दी करारी शिकस्त

पाकिस्तान दौरे पर श्रीलंका का पूरा कार्यक्रम

नवंबर में टेस्ट सीरीज का रोमांच

वनडे ट्राई सीरीज के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में ही रुकेगी. दोनों टीमों के बीच 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा. इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी. मौजूदा WTC चक्र में यह पाकिस्तान की घरेलू सरजमीं पर दूसरी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा किया था.

ये भी पढ़ें: भारत के 600 टेस्ट मैचों का सफर: 94 साल, 187 जीत...ऐसे बदली टीम इंडिया की तस्वीर

लगातार दूसरे साल पाकिस्तान में होगी वनडे ट्राई सीरीज

पाकिस्तान लगातार दूसरे साल अपने घर में वनडे ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा. फरवरी 2025 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज खेली थी. यह सीरीज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले आयोजित की गई थी.

18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज

तीन टीमों वाली वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में होगा. इसके बाद 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. ट्राई सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे. फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

वनडे ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका को लगा दोहरा झटका, कुसल मेंडिस-चांदीमल दूसरे टेस्ट से बाहर