national · महाराष्ट्र
शिअद को बड़ा भाई बताने पर वारिस पठान का तंज, भाजपा ने शिवसेना को भी यही कहा था, बाद में क्या हुआ सबने देखा
INT News24 November 2026 at 09:33 pm

मुंबई, 24 नवंबर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मंगलवार को भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन हो गया। भाजपा ने अकाली दल को बड़ा भाई बताया है। सहमति बनी कि अगर सरकार बनती है तो अकाली दल की ओर से मुख्यमंत्री होगा। इस पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अकाली दल को बड़ा भाई बता रही है। मैं बताना चाहता हूं कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना को भी बड़ा भाई बताया था। चुनाव के बाद क्या हुआ?