Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

नेपाल आपदा पहाड़ों में निर्माण के लिए चेतावनी, प्रकृति से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी: संदीप वर्मा

INT News27 August 2026 at 10:38 pm

रांची, 27 अगस्त। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड के एक युवक के लापता होने की सूचना सामने आने के बाद उसके परिवार की चिंता बढ़ गई है। इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि लापता युवक के बारे में जानकारी जुटाने में राज्य सरकार और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता दिखानी चाहिए। नेपाल की त्रासदी पर दुख जताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।