Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सतना में दिनभर उमस, शाम से रिमझिम बारिश:32.7॰ तापमान दर्ज; सतना-मैहर में आज ऑरेंज अलर्ट

INT News9 August 2026 at 08:16 am

सतना में सावन के दौरान पिछले चार दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दिन में तेज धूप और उमस के बाद शाम को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो रहा है। शनिवार को भी सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट ली और देर रात तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई, जिससे उमस से कुछ राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 89 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत रही। बारिश के बावजूद दिन में उमस का असर बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए सतना और मैहर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कई दिन तेज वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही, मानसून ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी से ओडिशा, झारखंड होते हुए पूर्वी मध्यप्रदेश के सतना से राजस्थान तक सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इसी कारण सतना समेत पूरे रीवा संभाग में अगले कई दिनों तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।