national · राजस्थान
राजस्थान में मतदाता पंजीकरण अभियान को मिली रफ्तार, 14 दिन में 4.8 लाख से अधिक आवेदन
INT News15 October 2026 at 11:12 pm

जयपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान में 1 अक्टूबर को शुरू किए गए एक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत फॉर्म-6 के 4,80,893 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस अभियान का उद्देश्य 18-19 वर्ष के युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं।