Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नेपानगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:बीमारी से थी परेशान; घर के पिछले कमरे में फंदे पर मिली

INT News10 August 2026 at 08:51 am

बुरहानपुर के नेपानगर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीमारी के चलते अपने भाई के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कौशल बाई के रूप में हुई है, जिसका विवाह दो साल पहले पाचौरी निवासी शांतिलाल से हुआ था। नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी के अनुसार, मिसकैरेज के कारण महिला की तबीयत खराब रहती थी। करीब दो माह पहले कौशल बाई का भाई मुकेश विश्राम सोलंकी उसे इलाज के लिए नेपानगर ले आया था। वे वार्ड नंबर 16 में किराए के मकान में अपने दो भतीजों के साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह 7:30 बजे मुकेश काम पर चला गया। दोपहर में जब मुकेश खाना खाने घर लौटा, तो बहन नहीं मिली। तलाश करने पर वह घर के पिछले कमरे में टीन की छत पर लगे लोहे के एंगल से फांसी पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनवाया गया। रविवार को पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई पूरी की। नेपानगर के प्रभारी एसडीओपी सुरेश महाले ने बताया कि मृतका पिछले दो माह से बीमारी के कारण भाई के साथ रह रही थी और भाई उसे अस्पताल भी ले गया था। चूंकि मामला नवविवाहिता से जुड़ा है, इसलिए आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।