national · दिल्ली
सेना प्रमुख धीरज सेठ ने युद्धक तैयारियों और अमरनाथ यात्रा की समीक्षा की
INT News8 July 2026 at 08:35 pm

नई दिल्ली, 8 जुलाई। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की है। वह सेना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर गए हैं। सेना प्रमुख जम्मू-कश्मीर स्थित भारतीय सेना के चिनार कोर के मुख्यालय पहुंचे हैं।