Friday, 9 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

निर्माण क्षेत्र की सरकार के साथ सहयोग की नीति रही सफल, सीएफआई प्रेसिडेंट ने गिनाईं उपलब्धियां

INT News8 October 2026 at 11:23 pm

मुंबई, 8 अक्टूबर। कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के 25 साल पूरे होने पर संगठन के प्रेसिडेंट एमवी सतीश ने इसकी अब तक की यात्रा, सरकार के साथ सहयोग, जीएसटी से जुड़े मुद्दों और निर्माण क्षेत्र की मांगों पर बात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक के फैसलों को उद्योग के लिहाज से स्वागत योग्य बताया। वहीं, उन्होंने आरबीआई की पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी को अपेक्षित कदम बताया।