Friday, 3 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:15 IAS-HCS अधिकारियों का ट्रांसफर; कई जिलों के कमिश्नर बदले, रोहतक-कैथल को नए DC मिले

INT News3 July 2026 at 09:14 pm

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के उपायुक्त (DC), मंडल आयुक्त (Commissioner), नगर निगम आयुक्त और विभागीय सचिवों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। सचिन गुप्ता रोहतक के नए DC बने। अपराजिता को कैथल का DC नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र दूहन को नगर निगम रोहतक का आयुक्त बनाया गया। सलोनी शर्मा को करनाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी मिली। अभिनव सिवाच अब केवल बहादुरगढ़ के SDM रहेंगे। संजय जून को फरीदाबाद मंडल आयुक्त और मेवात विकास एजेंसी का चेयरमैन बनाया गया। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी… राजीव रतन को करनाल मंडल आयुक्त नियुक्त रवि प्रकाश गुप्ता बने गुरुग्राम मंडल आयुक्त। राजीव रतन को करनाल मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया। धीरेंद्र खडगटा को नगर निगम फरीदाबाद आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के CEO की जिम्मेदारी दी गई। पंकज यादव को अतिरिक्त प्रभार के रूप में हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण का चेयरपर्सन बनाया गया। शक्ति सिंह को अतिरिक्त प्रभार के रूप में स्टेट ऑडिट विभाग का निदेशक बनाया गया। समवर्तक सिंह खंगवाल सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव व निदेशक बने रहेंगे, SCERT का प्रभार हटाया गया। तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ में ADC-cum-DCRO बनाया गया। सुशील कुमार-IV को यमुनानगर में ZP CEO और DRDA CEO नियुक्त किया गया। गौरव चौहान को पंचकूला में भूमि अर्जन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। कैथल-रोहतक को नए डीसी मिले रोहतक और कैथल को नए उपायुक्त मिले। गुरुग्राम, करनाल और फरीदाबाद मंडलों के कमिश्नर बदले गए। कई विभागीय सचिवों से अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है।