world
जर्मन और रूसी पत्रकार हुए भारतीय मेहमाननवाजी के मुरीद, बोले- सबसे बेहतरीन मीडिया किट और सबसे स्वादिष्ट खाना
INT News13 September 2026 at 11:37 pm

नई दिल्ली, 13 सितंबर। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत की मेजबानी और व्यवस्था ने विदेशी मीडिया का दिल जीत लिया। जर्मनी के पत्रकार बेन ने भारत के अपने पहले दौरे को यादगार बताते हुए कहा कि चार बार ब्रिक्स कवर करने के बाद यह अब तक की सबसे अच्छी मीडिया किट थी। वहीं, रूसी पत्रकार अनास्तासिया गोल्याकोवा ने भारतीय खाने की तारीफ करते हुए कहा कि मीडिया सेंटर में परोसा गया भोजन भारत की राष्ट्रीय संस्कृति और विविधता का प्रतीक था। दोनों पत्रकारों ने एक सुर में कहा कि भारतीय खाने का स्वाद लाजवाब और व्यवस्था बेहद शानदार थी।